भारत एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली टीम:इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 रनचेज; सिर्फ दूसरी बार मैच में 500+ रन बने

वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज भी है।

भारत ने पहली पारी में 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही टीम एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली फुल मेंबर टीम बन गई। मैच में कुल 501 रन बने। यह सिर्फ दूसरी बार है, जब किसी टी-20 मैच में 500+ रन बने हैं।

भारत ने 2026 के टी-20 इंटरनेशनल में 311 छक्के लगाए। पहली बार किसी फुल मेंबर यानी टेस्ट खेलने वाली टीम ने एक साल में 300 छक्के लगाए। इससे पहले भारत ने ही 2022 में 289 छक्के लगाए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *