जायसवाल की विकेटकीपिंग पर वसीम जाफर बोले:यह व्हाइट बॉल टीम में जगह बनाने की बेताबी, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बैटिंग पर ध्यान दें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जायसवाल रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे मजाक बताते हुए कहा- ‘जायसवाल भारतीय व्हाइट बॉल टीम में जगह बनाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।’

जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत के रेगुलर ओपनर हैं। हालांकि, वनडे और टी-20 टीम की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की नहीं है। वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं। वहीं टी-20 में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *