मुख्य चुनाव आयुक्त का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा टला, मंदिर और वॉटरफॉल जाना था

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा टाल दिया गया है। दौरे में ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाना था।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी लेटर के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि घोषित किया गया था और उनके लिए जरूरी प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी। लेटर में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से दौरा टाल दिया गया है। नई तारीख बाद में बताई जाएगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *