तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की है। रविवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में यामी ने लिखा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल न किया जाए।

उनका यह बयान सेलेब्रिटीज के AI जनरेटेड डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर बढ़ते विवादों के बीच आया है। इससे पहले समांथा रुथ प्रभु और जान्हवी कपूर से जुड़े डीपफेक मामलों पर हाईकोर्ट और फिल्मी सितारों की सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।

यामी ने लिखा “मीडिया से एक विनम्र अनुरोध। कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को AI के जरिए बदलने या बेहतर बनाने से बचें। कृपया तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें। किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद!”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *