इंडिया-A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वापसी:दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में सैम हार्पर ने शतक लगाया; नचिकेत और मुलानी को 3-3 विकेट

इंडिया-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A ने वापसी कर ली है। पुडुचेरी में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया A ने 7 विकेट पर 282 रन बनाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 104 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर ने नाबाद 101 रन की पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। भारत के नचिकेत भूटे और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए।

भारत A की बेहतरीन शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन विदर्भ के तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे और मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 16 रन पर ही 3 विकेट गिरा दिए।

इसके बाद नाथन मैकस्वीनी और जेसन सांघा ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। सांघा 46 रन बनाकर मुलानी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मैकस्वीनी भी 34 रन पर पवेलियन लौट गए और ऑस्ट्रेलिया A का स्कोर 104/5 हो गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *