‘शांति चाहते हैं तो युद्ध के लिए तैयार रहें’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि पड़ोसी देश अपनी “सरकारी नीति के तहत आतंकवाद” जारी रखता है, तो भारत किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने रक्षा नीति का उल्लेख कर दो टूक कहा कि “यदि आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें।” उन्होंने कहा कि भारत किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा पर समझौता नहीं करेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक समाचार चैनल पर आयोजित रक्षा सम्मेलन में कहा कि भारत संवाद में विश्वास करता है, लेकिन जब कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन और आश्रय देता है, तो चर्चा का दायरा वहीं समाप्त हो जाता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *