इस हफ्ते 4 कंपनियों के IPO ओपन होंगे:SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा, विशाल निर्मिति में भी निवेश का मौका

इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 मेनबोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम शामिल हैं। ये चारों कंपनियों IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं।

इनमें बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी SRIT इंडिया का IPO मेनबोर्ड कैटेगरी में सबसे बड़ा इश्यू होगा, जो 218 करोड़ रुपए का है। रिटेल निवेशकों के लिए इन IPO में दांव लगाने के लिए कम से कम 14,195 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की रकम की जरूरत होगी।

SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का आईपीओ 28 सितंबर से खुलेगा

SRIT इंडिया का इश्यू 28 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ में 1.68 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।

कंपनी ने इसके लिए 123 रुपए से 130 रुपएप्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 115 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,950 रुपए का निवेश करना होगा।

SRIT इंडिया डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी मुख्य रूप से हेल्थकेयर, ई-गवर्नेस और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्रों में काम करती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *