NSE के शेयर केवल 0.84% ऊपर ₹1800 पर लिस्ट:फिर 1% चढ़कर ₹1,818 पर बंद हुआ; ब्रोकरेज फर्म्स ने दिया ₹2,050 तक का टारगेट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों की आज 24 सितंबर को स्टॉक मार्केट में धीमी शुरुआत हुई। ये इश्यू प्राइस ₹1,785 के मुकाबले सिर्फ ₹15 रुपए या 0.84% ऊपर ₹1,800 पर लिस्ट हुए।

हालांकि, लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद इसमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली और शेयर 5.14% चढ़कर ₹1,876 के दिन के हाई पर पहुंच गया।

इसके बाद आज कारोबार खत्म होने पर इसका शेयर सिर्फ 1% चढ़कर 1818 रुपए पर बंद हुआ। लिस्टिंग के साथ ही देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज अब एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी बन गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *