एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत को पहला गोल्ड मिला। जबकि, पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक मेडल पक्का किया।
मंगलवार को भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया। वहीं, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने मेजबान जापान को 3-0 से हराकर टॉप-4 में जगह बनाई।
इसके अलावा, मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने मेंस 55 kg में चंद्र बहादुर थापा को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। वहीं, भारतीय विमेंस बैडमिंटन टीम मेडल रेस से बाहर हो गई।