बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है।
कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं।
कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। शाहरुख खान भी रानी मुखर्जी के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके अलावा कबीर खान पत्नी के साथ नजर आए। वहीं फराह खान और साजिद खान ने भी अंतिम दर्शन किए।
यशराज फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान
यशराज फिल्म्स ने बयान जारी करते हुए लिखा, ‘भारी दिल से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। परिवार आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए गहराई से आभारी है। इस बेहद मुश्किल समय में परिवार आपसे प्राइवेसी की अपील करता है।’