टीम इंडिया तूफान की वजह से प्रैक्टिस नहीं कर सकी:कल जापान से टी-20 मुकाबला; श्रेयस बोले- यहां के लोग मिलनसार

भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को जापान के सानो शहर में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बारिश और तूफानी मौसम के कारण भारतीय टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकी।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारतीय टीम मैच से पहले जापान पहुंच चुकी है। अय्यर ने कहा कि टीम को जापान की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह मुकाबले के लिए तैयार है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *