नितिन नवीन BJP की सोशल मीडिया वर्कशॉप में शामिल हुए:दावा- राहुल गांधी को जवाब देने और डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर चर्चा

दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में रविवार को पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव का जवाब देने पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही बैठक में पीएम मोदी के काम को लोगों तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।

दीपक म्हास्के ने बताई वर्कशॉप की अहमियत

भाजपा सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हास्के ने कहा कि वर्कशॉप से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंच को प्रभावी बनाने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि बैठक ने संगठन के डिजिटल प्रयासों को नई दिशा दी। साथ ही, आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में संगठन, संवाद और तकनीक के तालमेल से जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वर्कशॉप से नए विचार और नजरिए भी सामने आए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *