कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा है. हर प्रोग्राम में हम स्टूडेंट्स के मुद्दे उठाते हैं…आज इंदौर में हमने तय किया है कि हम सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स के मुद्दे पर बात करेंगे. राहुल गांधी के कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में युवा आए थे, जिनमें से राहुल गांधी ने कुछ से मंच पर बुलाकर बात की.
स्टूडेंट देश की नींव, शिक्षा उसका बुनियादी हक
राहुल गांधी ने कहा, “स्टूडेंट देश की नींव होता है. स्टूडेंट देश को बनाता है. शिक्षा कोई लग्जरी नहीं है, बल्कि हर स्टूडेंट का हक है. किंडर से मिड डे मील, स्कूल, कॉलेज और रोजगार… ये आपका काम नहीं है. ये हिंदुस्तान की सरकार का काम है. सरकार को सिस्टम चलाना चाहिए, मगर देश में उलटा हो रहा