इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर नाइट क्लब विवाद में कोई चार्ज नहीं लगाया गया। डर्बीशायर पुलिस ने नाइट क्लब में कथित छेड़छाड़ की जांच बंद कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए आगे कार्रवाई नहीं की गई।
घटना 23 अगस्त की सुबह डर्बी के मॉली मेलोनस नाइट क्लब में हुई थी। कार्स को पिछले महीने क्लब के बाहर हथकड़ी लगाए देखा गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सके थे।