भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया।
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल को 1-1 विकेट मिले। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।
भारत 2023 एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने हाल ही में 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है।