मोदी का जन्मदिन- उज्जैन में जलाए गए 33.27 लाख दीये:वर्ल्ड रिकॉर्ड बना; उत्तराखंड में PM के नाम पर पूजा; वडनगर से बनारस तक बाइक रैली

पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया गया। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे एक साथ 33.27 लाख दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। पूरे मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 3.55 करोड़ दीये एक साथ जलाए गए।

उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा और आरती कराई। मोदी के जन्मदिन पर पूरे बिहार में 21 लाख दीये जलाए गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कांकरिया झील पर आरती की। इससे पहले शाह ने वडनगर में कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 किमी की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *