ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी:कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच कोई संभावित व्यवस्था अमेरिका के हितों के खिलाफ हुई, तो अमेरिका यूरोप पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकता है या कई क्षेत्रों में व्यापार पर रोक भी लगा सकता है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। 16 सितंबर को नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि ऐसी किसी व्यवस्था के पीछे मंशा क्या है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या कनाडा यूरोपीय संघ का सहयोगी सदस्य बन सकता है, तो उन्होंने कनाडा को व्यापार के मामले में खराब साझेदार बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा होने की संभावना नहीं दिखती। ट्रंप ने कहा, ‘कनाडा व्यापार के मामले में एक बहुत खराब साझेदार रहा है। मुझे ऐसा होता नहीं दिखता। अगर वे ऐसा करते हैं और मुझे लगता है कि यह अमेरिका के खिलाफ कोई कदम है, तो मैं यूरोप पर बहुत गंभीर टैरिफ लगा दूंगा या कई चीजों में यूरोप के साथ व्यापार बंद कर दूंगा।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *