भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के संकेत के मुताबिक टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

  • सीरीज पहले ही भारत के नाम: 2-0 की बढ़त के बाद टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है।
  • एशियन गेम्स से पहले तैयारी: वैभव, वॉशिंग्टन सुंदर और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देने का मौका है।
  • ओपनिंग का बैकअप तैयार करना: एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग विकल्प हैं। वैभव को मौका देकर तीसरे ओपनर को भी तैयार किया जा सकता है।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *