सोना ₹1036 गिरकर ₹1.51 लाख पर आया:इस महीने ₹5 हजार सस्ता हो चुका, चांदी की कीमत आज ₹179 कम हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,036 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 179 रुपए कम होकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने चांदी करीब ₹8 हजार और सोना ₹5 हजार सस्ता हुआ है। 31 अगस्त को सोने का दाम करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *