विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राजग शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की घोषणा का स्वागत किया।
कहा कि यह कदम देश में लैंगिक असमानता और भेदभाव को खत्म करके महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
यह महिलाओं और बच्चों को कट्टरपंथियों और अलगाववादियों के चंगुल से मुक्त करने में भी मदद करेगा। विहिप ने गैर-भाजपा शासित राज्यों से भी अपील की कि वे पहल करें और अपने-अपने यहां यूसीसी लागू करें।
विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में यूसीसी को लागू करने की दिशा में कई राज्य सरकारों द्वारा अब तक की गई प्रगति का जिक्र किया।
उन्होंने लिखा-इसे पांच राज्यों में लागू किया जा चुका है और तीन राज्यों में इस पर काम चल रहा है। इस बीच, गृह मंत्री शाह का यह बयान स्वागत योग्य है कि 2029 तक राजग-शासित सभी राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।