BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी

सोमवार को नई दिल्ली में चीन की एक बड़ी तेल कंपनी के अधिकारी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात की, जिसमें भारत और चीन ने एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

CNPC के हवाले से सरकारी मीडिया ने बताया कि चीन नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CNPC) के चेयरमैन दाई होउलियांग ने नई दिल्ली में पुरी से मुलाक़ात की और दोनों पक्षों ने एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले शनिवार को हुई बैठक के बाद हुई है।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में संकट गहरा रहा है और हूथी विद्रोही सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हमले बढ़ा रहे हैं। चीन और भारत कच्चे तेल के दो सबसे बड़े आयातक देश हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *