इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 5 बड़ी कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। इनमें NSE, हीरो मोटर्स, SS रिटेल, जिंदल सुप्रीम और सोनासिलेक्शन शामिल हैं। इन IPOs के जरिए बाजार से कुल 24,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए जाएंगे। NSE का इश्यू सबसे बड़ा है।
1. NSE का ₹22,569 करोड़ का IPO: प्राइस बैंड ₹1,700-1,785 तय
NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14280 निवेश करने होंगे।
यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इससे मिलने वाला पूरा पैसा शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा, कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। पहले DRHP में 14.9 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव था, जिसे 15% घटाकर अब 12.64 करोड़ शेयर कर दिया गया है।
- GMP और संभावित लिस्टिंग: ग्रे मार्केट में इसका GMP करीब ₹210 चल रहा है। ₹1,785 के हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹1,995 पर (11.76% प्रीमियम) हो सकती है।
- निवेश करें या नहीं (एक्सपर्ट राय): मार्केट एक्सपर्ट्स मजबूत फाइनेंशियल स्थिति और मार्केट डोमिनेंस को देखते हुए लॉन्ग टर्म निवेशकों को इसमें सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं।
2. हीरो मोटर्स का ₹1,000 करोड़ का IPO: प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 तय
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी का ₹1,000 करोड़ का IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,952 निवेश करने होंगे।
यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है:
- फ्रेश इश्यू: कंपनी ₹600 करोड़ जुटाने के लिए 7.14 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।
- ऑफर फॉर सेल (OFS): प्रमोटर्स ₹400 करोड़ मूल्य के 4.76 करोड़ शेयर बेचेंगे।
GMP और संभावित लिस्टिंग: ग्रे मार्केट में इसका GMP ₹24 है। यानी अपर प्राइस बैंड ₹84 के मुकाबले इसकी लिस्टिंग ₹108 पर (28.57% लिस्टिंग गेन) होने का अनुमान है।
निवेश करें या नहीं (एक्सपर्ट राय): ऑटो सेक्टर ग्रोथ और कंपनी के कस्टमर बेस को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसे लिस्टिंग गेन और मीडियम-टू-लॉन्ग टर्म दोनों के लिए बेहतर मान रहे हैं।
3. SS रिटेल का ₹500 करोड़ का IPO: प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 तय
SS रिटेल का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 16 सितंबर 2026 को खुलेगा और 18 सितंबर 2026 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹403 से ₹424 प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,840 निवेश करने होंगे।
यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है:
- फ्रेश इश्यू: कंपनी ₹360 करोड़ जुटाने के लिए 85.08 लाख नए शेयर जारी करेगी।
- ऑफर फॉर सेल (OFS): प्रमोटर्स ₹140 करोड़ मूल्य के 33.02 लाख शेयर बेचेंगे।
GMP और संभावित लिस्टिंग: ग्रे मार्केट में इसका GMP ₹120 चल रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹424 के हिसाब से इसकी संभावित लिस्टिंग ₹544 पर (30% प्रीमियम) हो सकती है।
निवेश करें या नहीं (एक्सपर्ट राय): रिटेल सेगमेंट में मजबूत डिमांड और बेहतर GMP को देखते हुए शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इसे लिस्टिंग गेन के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।
4. सोनासिलेक्शन का ₹142 करोड़ का IPO: प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 तय
भीलवाड़ा की कंपनी सोनासिलेक्शन का IPO 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,850 का निवेश करना होगा।
कंपनी 1.43 करोड़ नए शेयर जारी करके ₹141.57 करोड़ जुटाएगी। इसमें कोई OFS नहीं है, इसलिए पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा। सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO NSE और BSE पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 24 सितंबर 2026 तय की गई है।
- GMP और संभावित लिस्टिंग: इसका GMP फिलहाल ₹0 पर है। यानी ग्रे मार्केट में यह बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के अपने इश्यू प्राइस ₹99 पर ही ट्रेड कर रहा है।
- निवेश करें या नहीं (एक्सपर्ट राय): एक्सपर्ट्स रिटेल निवेशकों को इस IPO से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। जिन्हें इस कंपनी में निवेश करना है, वे लिस्टिंग के बाद कंपनी के बिजनेस परफॉर्मेंस और तिमाही नतीजों को देखकर ही खरीदारी का फैसला लें।
5. जिंदल सुप्रीम का ₹125 करोड़ का IPO: प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 तय
प्लास्टिक पाइप बनाने वाली जिंदल सुप्रीम का ₹125 करोड़ का IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹88-93 प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,973 का निवेश करना होगा।
यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है:
- फ्रेश इश्यू: कंपनी ₹100 करोड़ जुटाने के लिए 1.07 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।
- ऑफर फॉर सेल (OFS): प्रमोटर्स ₹24.99 करोड़ मूल्य के 26.87 लाख शेयर बेचेंगे।
GMP और संभावित लिस्टिंग: ग्रे मार्केट में इसका GMP ₹27 चल रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹93 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹120 पर (29.03% प्रीमियम) होने का अनुमान है।
निवेश करें या नहीं (एक्सपर्ट राय): इन्फ्रा और कंस्ट्रक्शन डिमांड का फायदा कंपनी को मिल रहा है। हाई लिस्टिंग गेन चाहने वाले निवेशक इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं।