मेघालय- भाजपा की सहयोगी UDP में टूट हो सकती है:12 में से 8 विधायक BJP में शामिल होने की अटकलें, अगर ऐसा हुआ तो MLA 2 से 10 हो जाएंगे

मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में टूट की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इन विधायकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। UDP अध्यक्ष मेहतबा लिंगदोह ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं।

ये चर्चा शनिवार को उस वक्त शुरू हुई, जब UDP के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने भाजपा जॉइन कर ली। अभी भाजपा के 2 विधायक हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो जाएगी।

इसके बाद बीजेपी विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलाइंस (MDA) की सरकार है। इसमें NPP, UDP और बीजेपी तीन पार्टियों का गठबंधन है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *