इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही:चांदी ₹6,536 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹2,946 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,946 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 3 सितंबर को 1.55 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.35 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,536 रुपए कम हुई।

इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हो चुका

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *