नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। महज 2 करोड़ की लागत से बनी हनुमान अंश फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपए की कमाई करके अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है।\
दूसरी ओर शुक्रवार को रिलीज हुई ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 3 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपए रहा।