एस्टरहाइजेन का पहला वनडे शतक, यानसन ने 4 विकेट लिए:साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से हरा दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 335 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 41.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

एस्टरहाइजेन ने 110 गेंद पर 119 रन बनाए

साउथ अफ्रीका की शुरुआत संभली हुई रही। जॉर्डन हरमन 24 गेंद पर 20 रन बनाकर जैक ब्रासेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद टोनी डी जॉर्जी और कॉनर एस्टरहाइजेन ने दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। दोनों ने पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

एस्टरहाइजेन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन पावरप्ले के बाद उन्होंने तेजी बढ़ा दी। उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन की गेंदों पर रिवर्स स्वीप और बड़े शॉट लगाए। डी जॉर्जी ने 58 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं एस्टरहाइजेन ने 33वें ओवर में गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर छक्का लगाकर पहला वनडे शतक पूरा किया। उनके दूसरे 50 रन सिर्फ 27 गेंद में आए।

एस्टरहाइजेन 110 गेंद पर 119 रन बनाकर 36वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 5 छक्के लगाए। इसके बाद डी जॉर्जी भी 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू ब्रीट्जके के जल्दी आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रूबेन ट्रंपेलमैन के एक ओवर में दो छक्के लगाए। ब्रेविस ने 37 रन बनाए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *