बैंक हड़ताल से चेक क्लीयरेंस, नकद जमा जैसे काम अटके:मप्र में 5,500 करोड़ के कारोबार पर असर, शनिवार-रविवार को भी बंद रहेंगे

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण SBI, PNB और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक शुक्रवार को बंद रहे। इससे चेक क्लीयरेंस, नकद जमा और निकासी, FD रिन्यूअल और सरकारी खजाने से जुड़े काम पूरी तरह अटके रहे।

हड़ताल की वजह से मध्य प्रदेश में सिर्फ एक दिन में 5,500 करोड़ रुपए का बैंकिंग बिजनेस प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया था।

दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे

अब 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। अब बैंक शाखाएं सीधे सोमवार, 14 सितंबर को खुलेंगी, जिससे चेक क्लीयरेंस और बाकी जरूरी कामों में देरी होना तय है।

बैंकों ने अपने ग्राहकों से कहा है कि हड़ताल की वजह से ब्रांच स्तर की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *