विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी:तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ; विजय बोले- यह चमत्कार है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने TVK को रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी माना है।

पार्टी को तमिलनाडु और पुडुचेरी में मान्यता मिली है। EC ने TVK को ‘सीटी’ चुनाव चिह्न भी पक्का कर दिया है। पार्टी ने इसी सिंबल पर चुनाव लड़ा था।

विजय ने कहा कि हालिया 2026 विधानसभा चुनाव में TVK को 35% वोट मिले। उन्होंने इसे तमिलनाडु की राजनीति में ‘अभूतपूर्व चमत्कार’ बताया।

उन्होंने कहा कि चुनावी जनादेश का सम्मान करते हुए उनकी सरकार ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के लिए काम करेगी।

विजय ने मतदाताओं के भरोसे का लगातार जनसेवा और पूरे राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के जरिए सम्मान करने का वादा किया।

उन्होंने धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय गठबंधन की वैचारिक दिशा पर जोर दिया। विजय ने बताया कि तमिलगा वेत्री कझगम को औपचारिक रूप से शुरू हुए 27 महीने बाद पार्टी ने हालिया विधानसभा चुनाव लड़ा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *