पुतिन के आने से पहले रूसी सैन्य विमान भारत पहुंचे:रूसी राष्ट्रपति की गाड़ियों समेत सैन्य अधिकारी आए, नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस के 3 सैन्य विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे हैं। इनमें रूस का भारी सैन्य परिवहन विमान IL-76 भी शामिल है।

इन विमानों से रूसी सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे हैं। साथ ही, पुतिन के काफिले की गाड़ियां भी रूस से भारत लाई गई हैं। किसी बड़े विदेशी नेता के दौरे से पहले उसकी एडवांस टीम एयरपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का जायजा लेती है। इसी सिलसिले में रूसी टीम भी भारत पहुंची है।

तीनों विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे थे। बुधवार को भी तीनों विमान एयरपोर्ट पर खड़े रहे। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ रूसी टीम भी विमानों और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है। इससे पहले विदेशी सैन्य और VVIP विमानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *