5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; असम में ₹96 करोड़ खर्च किए, 22 सीटें ज्यादा जीतीं

असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में BJP को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में BJP को 1,472.8 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले।

चुनाव आयोग ने यह आंकड़े बुधवार को जारी किए। केरलम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP का खर्च अभी सामने नहीं आया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने असम में सबसे ज्यादा ₹96 करोड़ खर्च किए। पार्टी ने यहां 82 सीटों पर जीत दर्ज की। 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 22 सीटें ज्यादा हैं।

असम, बंगाल और पुडुचेरी में NDA ने सरकार बनाई। वहीं, केरलम में INDIA और तमिलनाडु में TVK और कांग्रेस की सरकार बनी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *