एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया है। यह दो रंग में मिलेगा। इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी।
एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
कैलिफोर्निया में चल रहे लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए हैं। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा, यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा।
ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट कैमरा 18 मेगापिक्सल का है।