विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन है।
एशिया कप में 6 दिन के अंदर यह दूसरा बड़ा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
इसके साथ ही दुबई में खेले गए ग्रुप-A के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 71 रन पर ऑलआउट हो गई।