केविन पीटरसन इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के मेंटर बने:इसी महीने श्रीलंका सीरीज से जुड़ेंगे; वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक साथ रहेंगे

इंग्लैंड ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को पुरुष व्हाइट-बॉल टीम का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया है। वे साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में टीम के साथ काम करेंगे।

पीटरसन इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज से ब्रेंडन मैकुलम की टीम के साथ जुड़ेंगे। कोचिंग टीम में मैकुलम के अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर भी शामिल हैं।

पीटरसन ने टीम से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- ‘मुझे बेहद गर्व है कि इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सफर में मदद करने के लिए मुझे कहा गया है। 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और बेहद खास पल है।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *