राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के सामने चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं का विश्वास लौटाने की चुनौती होगी। सीमा पार दुश्मनों को धूल चटाने वाले पूर्व जितेंद्र मिश्र को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और पुलिस-प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर वित्तीय पारदर्शिता भी सुनिश्चित करनी होगी ताकि भविष्य में करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाने वाली चढ़ावा चोरी जैसी घटनाएं नहीं दोहराई जाएं।