‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन कमाए 8.50 करोड़:2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500-1000 करोड़ की टॉक्सिक को किया पीछे; जानिए क्या है वजह

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने यश की बहुचर्चित और 500 करोड़ के बजट की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 7वें दिन की कमाई में पछाड़ दिया।

सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रिलीज के 26वें दिन जहां ‘हनुमान अंश’ ने 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं ‘टॉक्सिक’ अपने रिलीज के 7वें दिन केवल 7.85 करोड़ रुपए ही जुटा सकी।

शुरुआती हफ्तों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर 26 दिनों में 54.13 करोड़ रुपए का भारत में नेट कलेक्शन कर लिया है।

सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग से 54 करोड़ तक का सफर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया था और पहले दो हफ्तों में यह केवल 1.48 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी।

हालांकि, 17वें दिन फिल्म की किस्मत बदली और इसने एक ही दिन में 2.20 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई में ऐसा उछाल आया कि केवल तीसरे हफ्ते में ही इसने 10.40 करोड़ रुपए बटोर लिए। सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपए हो चुका है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *