सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट, तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड

वैश्विक बाजार में कमजोरी के कारण दिल्ली में सोने की कीमतें ₹2,100 टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गईं।

वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण बुधवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में गिरावट जारी रही और यह 2,100 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सोना
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,100 रुपये टूटकर लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले छह कारोबारी सत्रों में इस कीमती धातु की कीमत में 11,000 रुपये की गिरावट आई है।

सोना आखिरी बार 14 अगस्त को मौजूदा स्तर के आसपास देखा गया था, जब इसकी कीमत 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, “बुधवार को कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव रहा और हाजिर सोना तीन सप्ताह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया।”

चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 5,000 रुपये टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *