प्रधानमंत्री क्यों नहीं चाहते- आप सोना खरीदें या विदेश घूमने जाएं; पिछली अपील से 20% घटी थी गोल्ड खरीदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ के लिए बधाई देते हुए एक बार फिर नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराने की अपील की।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह कहा, “देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% की विकास दर ने देश में खुशी का माहौल बना दिया है। मैं देशवासियों को उनके संकल्प और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। यह हमारी सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।”

‘अस्थिरता के बीच भारत ग्रोथ कर रहा’

दुनिया के लिए मुश्किल समय के बीच भारत की इस असाधारण उपलब्धि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें हैं। दुनिया संकटों से घिरी हुई है। सप्लाई चेन पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। 2020 में कोविड के दौर से लेकर आज तक कहीं भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने स्वदेशी पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे खरीदारी या यात्रा करते समय स्वदेशी चीजों को प्राथमिकता दें। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच कुछ महीने पहले की गई अपनी अपील को दोहराते हुए उन्होंने एक बार फिर लोगों से कहा कि वे विदेश यात्रा न करें और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचें, ताकि भारत को युद्ध से जुड़े झटकों से निपटने में मदद मिल सके।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *