वार्ड नंबर 89 एस के युवा प्रखर प्रवक्ता स्थानीय लोकप्रिय जनमानस के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ने वाले जुझारू प्रगतिशील निगम पार्षद राजपाल सिंह को दोबारा एमसीडी सेंट्रल जोन का चेयरमैन नियुक किया गया है।
राजपाल सिंह अपनी बात और जबान के पक्के जाने जाते हैं। निगम पार्षद रहते उन्होंने अपने कार्यों के बदौलत आम जनता के दिलों में जगह बनाई है। चेयरमैन राजपाल बड़ी तत्परता के साथ जनता के दुख दर्द में हमेशा साए की तरह साथ रहने वाले पार्षद के रूप में जाने जाते हैं।
अपने ही नहीं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को बड़ी अच्छी तरह अपने प्रभाव से उसका समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राजपाल को निगम में दूसरी बार सेंट्रल जोन के चेयरमैन के रूप में दोबारा चुने जाने पर जनता में काफ़ी हर्ष लव माहौल है।
दोबारा चुने जाने पर राजपाल सिंह पर पहले ज़्यादा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की ज़िम्मेदारी आ गई है।
दूसरी बार विकास कार्यों को प्रगति देने के लिए चुनकर भेजे गए राजपाल को चेयरमैन होने की जितनी खुशी नहीं है उससे ज्यादा खुशी सेंट्रल जोन के आम गरीब जनता के बीच देखने को मिल रही है।