में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार पर SIR को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली के बेला एस्टेट का उदाहरण दिया, जहां उनके दावे के मुताबिक वोटर लिस्ट से 728 में से 727 नाम हटा दिए गए थे।
728 में से सिर्फ एक वोटर बचा
राहुल ने एक्स पर SDM के साथ SIR प्रक्रिया को लेकर हुई अपनी बातचीत का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद, वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा है – बाकी 727 नाम हटा दिए गए हैं।’
उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग दशकों से इस इलाके में रह रहे हैं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट भी दिया था। राहुल ने कहा, ‘2023 में उनके घर तोड़ दिए गए थे, लेकिन वे कहीं नहीं गए, वे अभी भी यहीं हैं।’