500 करोड़ का डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट, रिश्वत और सीक्रेट लीक… CBI की कार्रवाई में MIL के कार्यकारी निदेशक समेत 3 गिरफ्तार

सीबीआई ने रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने और रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी कंपनी म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार तथा गोला-बारूद निर्माता कंपनी एसएमपीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कंसल को गिरफ्तार किया है। मामले में अनिल कुमार के भाई बी. हर्षवर्धन को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, मामला एसएमपीपी को गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए दिए गए 500 करोड़ रुपये के ठेके से जुड़ा है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि पुणे स्थित एमआइएल में तैनात अनिल कुमार ने प्राइवेट ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलीभगत कर सरकारी लाभ पहुंचाने तथा रक्षा उत्पादन, खरीद और रणनीतिक गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा करने के बदले रिश्वत मांगी और स्वीकार की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *