5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट:2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली, बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा

भारत को आईसीसी ने 2 बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी है। 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश को मिली है। वहीं, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत में खेली जाएगी। आईसीसी ने 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इंडोनेशिया के बाली में कई बैठकों के बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के आयोजन की विंडो को मंजूरी दी गई है।

आईसीसी का यह कैलेंडर 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से शुरू होकर 2035 के वनडे वर्ल्ड कप तक चलेगा। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि बड़े टूर्नामेंट क्रिकेट के वैश्विक ढांचे का अहम हिस्सा हैं। इनके आयोजन की पहले से जानकारी मिलने से खिलाड़ियों को हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *