हैदराबाद में मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया क्या है ‘आईडिया ऑफ इंडिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष को ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ के बारे में मंच से बता दिया।

हैदराबाद के मंच से पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के नतीजे अब बिल्कुल स्पष्ट हैं, इस दिन देश जीतेगा, 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा और भारत के विरोधी हारेंगे, आत्मनिर्भर भारत अभियान के विरोधी हारेंगे।

‘आईडिया ऑफ़ इंडिया’ को बताया भारत की पहचान

उन्होंने कहा कि ये भगवान श्रीराम के ही तो बोल थे। ये ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ आज केवल मान्यताओं तक सीमित नहीं है। ये ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ आज भारत की पहचान है। ये ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ आज भारत की आवाज़ है। और, इसीलिए आज ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ यानी इंटरनेशनल योग दिवस, ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ यानी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर का विज़न। ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ यानी विश्व के लिए वन सन, वन अर्थ, वन ग्रीड का विचार, ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ यानी चंद्रमा पर शिवशक्ति प्वाइंट। ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ मतलब मदर ऑफ डेमोक्रेसी। ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ मतलब जस्टिस टू ऑल, अपीजमेंट टू नन। जिन श्रीराम से हमें ये प्रेरणा मिलती है, उन्हीं प्रभु राम की पूजा को कांग्रेस ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ के खिलाफ बता रही है।

‘वोट जिहाद करने वाले हारेंगे’

उन्होंने कहा कि 4 जून को सीएए, यूसीसी के विरोधी हारेंगे, वोट जिहाद की बात करने वाले हारेंगे। उन्होंने इसके साथ ही मंच से कहा कि भारत को विदेशी चश्मे से देखने वाली कांग्रेस को आईडिया ऑफ इंडिया के बारे में कुछ भी अंदाज नहीं है। कांग्रेस तो कहती है कि भगवान राम की पूजा आईडिया ऑफ इंडिया के खिलाफ है। मंच से उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादा के मेंटर, भारतीयों को चीनी और अफ्रीकन कह रहे हैं। कांग्रेस केवल बांटना और राज करना जानती है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि राम मंदिर और रामनवमी मनाना गलत है। उन्होंने कहा कि आखिर आईडिया ऑफ इंडिया क्या है, वह जानते ही नहीं हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *