सोनू सूद को मिला यश राज फिल्म का प्रोजेक्ट


बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को यश राज फिल्म (वाईआरएफ) का एक प्रोजेक्ट मिला है। सोनू ने शनिवार को ट्विटर पर एक स्क्रिप्ट बुक की तस्वीर साझा की, जिसमें यश राज फिल्म का सिग्नेचर रेड एंड व्हाइट डिजाइन कवर पर है। सोनू ने इसके कैप्शन में लिखा, “अपने सपनों को फॉलो करो.. वह रास्ता जानते हैं! गेट रेडी..2020 विशेष होने जा रहा है?? एट द रेट वाईआरएफ।”

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोनू को ट्विटर पर इस बात की बधाई देते हुए कमेंट किया, “बधाई।”

सोनू ने इसके जवाब में लिखा, “धन्यवाद मेरे भाई।” जब आईएएनएस ने एक्टर सोनू सूद से इस बाबत जानकारी मांगी तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। फिल्म का विवरण और अनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आखरी बार वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ में दिखाई दिए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *