सूर्यकुमार यादव ने जमकर की तिलक वर्मा की तारीफ, कहा- ‘उनकी सफलता का सारा क्रेडिट…’

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बेहतरीन जीत मिली. लगातार दो हार के बाद भारत के दो बल्लेबाजों ने जमकर कैरिबियाई गेंदबाजों की धुनाई की. सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन 83 रन ठोके. वहीं अपना तीसरा टी20I मैच खेलते हुए तिलक वर्मा ने 49 रन मारे. सूर्या ने तिलक की इस बेहतरीन पारी के बाद उनकी जमकर तारीफ की.

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा,” वह (तिलक वर्मा) कमाल की मैच्योरिटी दिखा रहा है. जब वह बैटिंग करने आता है तो वह अपने गेम को अच्छी तरह से जानता है कि उसे क्या करना है और आज उसे क्या करना था. इससे वह पूरी तरह परिचित था. वह मेंटली भी बहुत मजबूत दिखाई दे रहा है. यह सबसे जरूरी होता है. जब आप इंडियन ड्रेसिंग रूम में आते हो तो आपको सबसे ज्यादा इसी की जरूरत पड़ती है.

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा,” तिलक वर्मा सचमुच स्टार प्लेयर है. इस स्टेज में आकर उसने इंटरनेशनल क्रिकेट में जो मैच्योरिटी दिखाई है. वह शानदार है. उनकी सफलता का सारा क्रेडिट उसके हार्ड वर्क और उसकी कड़ी मेहनत को जाता है.”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *