साबरमती आश्रम जाएंगे ट्रंप, मेलानिया


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, साबरमती आश्रम जाएंगे। नब्बे साल पहले इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।

इससे पहले, ट्रंप का 22 किलोमीटर लंबा रोडशो होगा।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम जाने के दौरान, साबरमती आश्रम जाएंगे। मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप के सम्मान में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से आश्रम और फिर स्टेडियम जाएंगे।

यह आश्रम महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा के निवास स्थानों में एक है। यह राष्ट्रीय स्मारक है। यह बीसवीं सदी की शुरुआत में बना है। आश्रम में अब एक गांधी स्मारक संग्रहालय और एक कमरे में गांधी का चरखा और मेज रखी है।

इस बीच ट्रंप के साबरमती आश्रम जाने पर छाए संशय को हटाते हुए अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया ने रविवार को पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति निस्संदेह साबरमती आश्रम जाएंगे।

दरअसल, ट्रंप दंपति के आगरा दौरे के कारण साबरमती यात्रा को रद्द किए जाने की बातें सामने आ रही थीं।

भाटिया ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद हवाईअड्डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रोड शो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। मोटेरा स्टेडियम जाने के दौरान ट्रंप कुछ देर साबरमती आश्रम में रुकेंगे।”

ट्रंप दंपति के आश्रम में आधे घंटे रुकने की उम्मीद है। इस जगह पर एक नया पार्किं ग स्थल बनाया गया है। आश्रम के पीछे एक मंच बनाया गया है, जिससे मोदी आने वाले गणमान्य अतिथियों को पूरा साबरमती रिवरफ्रंट दिखा सकें। आश्रम में गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक विशेष कमरा भी तैयार किया गया है, जिससे वे कुछ समय बिता सकेंगे।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *