समीर मोहंती ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष चुने गए


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता समीर मोहंती गुरुवार को निर्विरोध ओडिशा प्रदेश के नए अध्यक्ष चुने गए। मोहंती इससे पहले पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर थे।

उनका नाम का प्रस्ताव पार्टी के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने रखा। वह भाजपा सांसद बसंत पांडा की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोहंती को सभी जिला अध्यक्षों और पार्टी परिषद के सदस्यों का समर्थन हासिल था और वह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

मोहंती ने भुवनेश्वर नगरपालिका के पार्षद के रुप में अपना राजनीतिक करियर शुरु किया था और उन्होंने 2014 में भुवनेश्वर के एकामरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *