Afghanistan के हालात पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव को शुक्रवार को 131 मतों के बहुमत से स्वीकार कर लिया गया। यह प्रस्ताव समावेशी अफगान के नेतृत्व और अफगान की स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है।
टोलो न्यूज के मुताबिक, प्रस्ताव के तहत, संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने Afghanistan की संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
इसमें यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश की बहु-सांस्कृतिक, बहु-जातीय और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करते हैं और संप्रभुता मजबूत करने के काबुल के प्रयासों की सराहना करते हैं।
यह Afghanistan सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच उनकी रणनीतिक सहमति और आपसी प्रतिबद्धताओं के आधार पर दीर्घकालिक साझेदारी की भी पुष्टि करता है।
संयुक्त राष्ट्र में डेनमार्क के दूतावास ने कहा कि यह प्रस्ताव काबुल के लिए महत्वपूर्ण समय पर आया है।
संयुक्त राष्ट्र में Afghanistan के स्थायी प्रतिनिधि, अदेला राज ने कहा, Afghanistan में स्थिति पर आधारित महत्वपूर्ण महासभा प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने में कुशल और संतुलित दृष्टिकोण के लिए जर्मन मिशन को धन्यवाद।