भोपाल। बीजेपी की भोपाल उत्तर से प्रत्याशी रहीं फातिमा प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी ही पार्टी बीजेपी से खफा हैं। उन्होंने भोपाल से पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी कड़़ा रुख अपनाते हुए नारा दिया है- ‘मोदी तुझसे बैर नहीं- साध्वी तेरी खेर नहीं’
शिवराज सिंह गुट की मानी जाने वाली भाजपा की युवा नेत्री फातिमा ने साफ साफ कहा- साध्वी के लिये नहीं जाऊंगी प्रचार करने। यह भी उन्होंने कहा कि, गंगा – जमुनी तहजीब के चलते भोपाल शहर की पहचान है, यहां साध्वी की हिंदू – मुस्लिम वाली राजनीति असर नहीं करने वाली।
फातिमा ने बताया कि वह- हिन्दू- मुस्लिम की राजनीति करने नही गई थी बीजेपी में, शिवराज को देख गई थी। चुनाव परिणाम के प्रति अपना विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि- मुझे नही लगता वो चुनाव जीतेंगी, इसका असर दूसरी सीटों पर भी पड़ेगा।
फातिमा सिद्दीकी ने बिना लाग लपेट कहा कि, बीजेपी ने प्रत्याशी चयन गलत किया, अलोक संजर, अलोक शर्मा, विश्वास सारंग और सुरेन्द्रनाथ सिंह जैसे कई अच्छे नेता उम्मीदवार हो सकते थे।