नई दिल्ली – भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 53,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 24 मार्च के बाद से सबसे कम है। इसी अवधि में, 1,422 लोगों की मौत की सूचना है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।