तीसरे टी-20 से भी बाहर हो सकते हैं उदाना


श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना का भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में खेलना भी संदिग्ध लग रहा है। तीसरा मैच शुक्रवार पुणे में खेला जाएगा। उदाना को दूसरे मैच से पहले पीठ में चोट लग गई थी।

दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने कहा, “मैं डॉक्टर नहीं हूं। ड्रेसिंग में जब वो थे तो उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। उन्हें क्या ईलाज सुझाया गया है इस बारे में मुझे पता नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह विंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज तक ठीक हो जाएंगे।”

कोच ने कहा कि वह उदाना को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।

उन्होंने कहा, “फरवरी में हमें काफी क्रिकेट खेलनी है। मुझे लगता है कि यहां वो वापसी कर सकते हैं, मैं सिर्फ उनकी बेहतरी की कामना कर सकता हूं।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *